मेडिकल छात्रों को मिला INSO का समर्थन, दिग्विजय बोले- हमारी पार्टी उनके साथ, जल्द होगा समाधान
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 29 Nov, 2022 03:06 PM

उन्होंने कहा कि छात्र संगठन इनसो और हमारी पार्टी मेडिकल छात्रों के साथ है। दिग्विजय ने कहा कि जल्द ही छात्रों की समस्या का कोई समाधान जरूर निकलेगा।
भिवानी: बॉन्ड पॉलिसी को लेकर एमबीबीएस छात्रों का धरना लगातार जारी है। सरकारी अधिकारियों के साथ कई बार की वार्ता के बावजूद भी इस मामले में कोई हल नहीं निकल रहा है। इस बीच दिग्विजय चौटाला ने मेडिकल छात्रों की मांग को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन इनसो और हमारी पार्टी मेडिकल छात्रों के साथ है। दिग्विजय ने कहा कि जल्द ही छात्रों की समस्या का कोई समाधान जरूर निकलेगा।
दिग्विजय चौटाला आगामी 9 दिसंबर को जजपा के स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित होने वाली रैली के लिए निमंत्रण देने के लिए भिवानी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जेजेपी की यह रैली इतिहास रचेगी। दिग्विजय ने कहा कि शहर के मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली रैली सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस रैली में कई बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं एमबीबीएस छात्रों की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि इसका समाधान जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन को इनसो ने भी समर्थन दिया हुआ है। हमारी पार्टी छात्रों के साथ है। जल्द बॉन्ड पॉलिसी को लेकर समाधान होगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- जंतर-मंतर पर नई पार्टी को परमिशन, किसानों और खिलाड़ियों को...

'हरियाणा को उसके हाल पर छोड़ पंजाब में प्रचार कर रहे CM सैनी', दिग्विजय चौटाला का सरकार पर बड़ा...

चानौत में पेयजल के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ प्रशासन की धक्काशाही निंदनीय, मांगें माने...

ब्लाइंड थी मासूम, आवाज से पहचानकर जेल पहुंचाए दरिंदे; हाईकोर्ट बोला- गैंगरेप के आरोपियों की रिहाई...

कालका में ERO ने घर-घर पहुंचकर जांचा BLO का काम, बोले- लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई

Haryana : सरकार के प्रतिबंध को INLD की चुनौती, अभय चौटाला बोले- 25 सितंबर की हुंकार रैली हर हाल में...

बहादुरगढ़ में आग ने उजाड़े कारोबार, मेडिकल स्टोर और फिजियोथैरेपी सेंटर जलकर राख... लाखों का नुक्सान

हरियाणा में इस महीने से शुरू होगा खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण, 6500 सर्वेक्षकों को मिली...

हरियाणा में अब इन कर्मचारियों की होगी फिक्स सैलरी और हर साल मिलेगा DA! वेतन और सुविधाओं में इजाफा

बड़ौता फ्लाईओवर के पास मिला शव, दो दिन से गायब था पेट्रोल पंप कर्मचारी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा...